फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गुलजार होंगे दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज

विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा। जिले में तैयार किए गए सात मॉडल कॉलेज शनिवार से गुलजार हो जांएगे। शिक्षा निदेशक के आदेशों के बाद इन कॉलेजों में शिक्षकों को संबद्ध कर दिया गया है। निरीक्षण कर स्कूलों को शुरू कराने के लिए ब्लॉक प्रभारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मथुरा में बरौली बलदेव, सिहाना चौमुहां, पाडल गोवर्धन, कराहारी मंाट, जैंत मथुरा, कामर नंदगांव, सोनई राया में पंडित दीन दयाल राजकीय मॉडल इंटर कालेज खोले गए हैं। पर, शिक्षकों की नियुक्ति न होने के चलते इनका संचालन शुरू नहीं हो सका था।



शिक्षा निदेशक ने इन स्कूलों को एक जुलाई से हर हाल में शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के क्रम में मथुरा में खुले इन मॉडल स्कूलों में एक-एक सहायक अध्यापक संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के रिटायर्ड अध्यापकों से इन मॉडल स्कूलों में मानदेय पर तैनाती के लिये आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों का ये आवेदन 12 जुलाई तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने है।
विज्ञापन




डीआईओएस आईपी सिंह सोलंकी ने बताया कि स्कूलों के संचालन के लिए ब्लॉक प्रभारी तैनात कर दिए हैं। इन्हें तीन जुलाई तक विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें