फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक तैयार करने में विद्यालय नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा। बाल वैज्ञानिक तैयार करने में जनपद के विद्यालय संचालक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विद्यालय संचालकों द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना में अपने विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। कम नामांकन होने के चलते विभाग ने एक बार फिर पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन



केंद्र की इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को अपने द्वारा बनाए जाने वाले विज्ञान मॉडल की जानकारी देनी होती है। योजना में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को उनका मॉडल तैयार करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाता है।


इस योजना में विद्यालय संचालकों द्वारा विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। कम विद्यार्थियों का नामांकन होने के चलते इस योजना की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है। डीआईओएस डॉ. आईपी सिंह सोलंकी ने बताया कि विद्यालयों को इंस्पायर अवार्ड में पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें