फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से बेरुखी बर्दाश्त नहीं किया जाएग

विज्ञापन
किसानों के प्रति बेरुखी नहीं करेंगे बर्दाश्त - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं के प्रति प्रशासन के अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जेडाझाल योजना से प्रभावित किसानों को साथ लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ अशोक कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री तेज सिंह वर्मा ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा, किसानों को पेंशन दी जाए। आगरा मंडलाध्यक्ष डा.रामगोपाल ने कहा, आलू के क्षेत्र के किसानों को राहत मिले। कानपुर मंडलाध्यक्ष भानू ने कहा, किसान के बिना कुछ संभव नहीं होगा। एटा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर ने कहा जिला प्रशासन को किसानों की समस्याएं हल करानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष सम्राट विजेंद्र सिंह टाइगर ने कहा कि जेडाझाल परियोजना से प्रभावित हुए किसानों को दस दिन के अंदर मुख्यमंत्री से भेंट नहीं कराई तो फिर किसान नहर को पाटने का काम करेंगे। इस दौरान राजकुमार सिंह, कल्लू जादौन,रामनाथ सिंह,रमेश चंद्र,गोपीनाथ,सुरेश चंद्र, भूरी सिंह, रक्षपाल सिंह, लेखपाल, सौगत सिंह, अशोक झा, स्वराज मुहम्मद, खेमचंद्र, प्रेमचंद्र, श्रीनिवास, रामब्रेश, विजयपाल सिंह, वीरपाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


मक्खनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को योगा आंदोलन के तहत कस्बा मक्खनपुर-खैरगढ़ मार्ग जाम किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के ही नेतृत्व में काफी संख्या में किसान कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहे पर एकत्रित हुए। मांगों को लेकर मार्ग को जाम किया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ जसराना संजय वर्मा, चौकी प्रभारी गंगासरन के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। इस दौरान बलवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीदेवी, सत्यवीर सिंह, राजबहादुर सिंह, मुलायम सिंह, शिशुपाल सिंह, मानिक चंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें