फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ टकराने से खड़ी सियाल्दाह राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
Train - फोटो : USA Today
विज्ञापन
टूंडला। टूंडला-दिल्ली रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकराने पर नई दिल्ली सियाल्दा राजधानी एक्सप्रेस खड़ी रही। वहीं नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में कुछ टकराने की आवाजें आने पर ट्रेन को दो बार रोका गया। इसके चलते पीछे चल रहीं ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर सियाल्दा को जाने वाली 12314 नई-दिल्ली-सियाल्दाह राजधानी एक्सप्रेस बुधवार सायं करीब 5.21 बजे दिल्ली रेलखंड के दादरी और अजायबपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची थी, तभी एक सांड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोककर पूरे मामले से मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया।

इसके चलते ट्रेन 15 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते पीछे आ रही आम्रपाली एक्सप्रेस प्रभावित रही। वहीं नई-दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच-8 में कुछ टकराने की आवाज पर यात्रियों ने टीटीई के माध्यम से मुख्य नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर शाम करीब छह बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर चेक किया गया, परंतु उस दौरान कोच के नीचे ऐसा कुछ नहीं मिला। तब ट्रेन को 20 मिनट बाद आगे रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें