फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में तीन ने खाया जहर, एक की मौत

विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। युवाओं में आत्महत्या करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। जिले में एक युवक ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी, तो वहीं जहर खाने से एक किशोर और एक युवक की हालत गंभीर हो गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी संजीव कुमार (40) पुत्र वीरेंद्र का परिवारीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद संजीव कुमार ने सल्फास खा लिया। जानकारी पर परिवारीजन आनन-फानन में संजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, बड़ा कोटरा निवासी अफरोज (15) पुत्र हलीमुद्दीन और अमांपुर के बीनपुर निवासी सतपाल (20) पुत्र अतर सिंह ने गृह क्लेश के बाद जहर खा लिया। जानकारी के बाद परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में दोनों को लेकर परिवारीजना अस्पताल पहुंचे, जहां से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद में जून माह में आत्महत्या से जुड़े मामले
2 जून मोहल्ला मोहन में महिला ने जहर खाया
6 जून युवक ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया
12 जून रेलवे कॉलोनी में युवक ने जहर खाया
12 जून पटियाली में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
16 जून सिढ़पुरा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
16 जून अशोकनगर में किशोरी ने जहर खाया
16 सोरों में पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की

आज परिवार सिमट रहे हैं। एकाकी जीवन की प्रवृत्ति बढ़ी है। घुटन भरी जिंदगी के चलते लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। परिवारीजन अपने परिवार के सदस्य की पीड़ा को नहीं समझते। ऐसे में आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया जाता है। यदि परिवार का कोई सदस्य किसी बात से परेशान हो तो सभी की जिम्मेदारी है कि वे उससे बातचीत करें और समस्या का निदान कराएं।
- रंगजी दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें