फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में पीटी गई महिला की मौत

विज्ञापन
मर्डर (इनसेट में दोनों आरोपी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी के एक ग्राम में डेढ़ माह पूर्व बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिटाई का शिकार हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सुन्नगढ़ी के एक गांव निवासी महिला की पुत्री के साथ विगत चार मई को खेत में खींचकर आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी थी। मामले में पीड़िता की मां ने आरोपियों के घर पर शिकायत की। शिकायत से गुस्साए आरोपियों गोपाल, रनवीर, सुबोध, अवधेश, अजीत ने महिला और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार कराने के लिए विगत 15 दिन पूर्व वह अपने घर लौट आई लेकिन उसकी हालत चिंताजनक रही।
विज्ञापन


मंगलवार को महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया था। मौत किन परिस्थितियों में हुई है, स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें