कासगंज। जिले में सड़क हादसे की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। इन घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पांच घायलों को अलीगढ़ रेफर किया है।
विपनेश पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला जैली पटियाली, सौरभ पुत्र संजीव निवासी बीनपुरा अमापुर, दिनेश पुत्र रामभजन निवासी नगला जैली बाइक से नगला मोहन राजा का रामपुर एटा में शादी समारोह में शामिल होने जो रहे थे। दरियावगंज तेलियान नगला के निकट पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर परिवारीजन चिकित्सालय पहुंच गए। चिकित्सकों ने विपनेश व सौरभ की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
नरेंद्र पुत्र राम किशोर निवासी अगियापुर बरेली, नेत्रपाल पुत्र वीर सहाय निवासी मौजमपुर, सिविल लाइन बदायुं, मुन्ने पुत्र जमील, असफाक पुत्र हदियार खान निवासी सितारगंज रुद्रपुर से कैंटर द्वारा बरेली से मथुरा जा रहे थे। अथैया चौराहे के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नरेंद्र, नेत्रपाल, मुन्ने की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।