फिरोजाबाद। जिले में गेहूं की बंपर खरीद होने के बाद इसे जिले की दो गोदामों में रखवा दिया है। अधिकांश खरीद केंद्रों से ट्रकों के माध्यम से गेहूं को भिजवाया है।वहीं गोदाम में और भी गेहूं रखने की क्षमता है। गत वर्ष जलेसर रोड स्थित भंडारन गृह में गत वर्ष गेहूं में घुन लग गया था। इस वर्ष गेहूं को बरसात आदि के बचाव के लिए बाहर पडे टिनशैड के स्थान पर अंदर पटाव में रखा गया है।
जिले में 32 हजार सात सौ मैट्रिक टन गेहूं की खरीद करने के साथ खरीद केंद्रों को बंद कर दिया है। मंडल में खरीद में टॉप होने के बाद इस गेहूं को सुरक्षित भंडारगृह में रखवा ही दिया है। राज्य भंडारण निगम के जलेसर रोड स्थित भंडार गृह की क्षमता 54520 मैट्रिक टन है।
इस गोदाम में जिले का 30763 एमटी गेहूूं को रखवाया गया है। दस हजार क्षमता वाले पीईजी का भी गोदाम है। बताते चलें गत वर्ष जलेसर रोड स्थित भंडारगृह में गेहूं में घुन लग गया था। इस वर्ष गेहूं को टिन शैड में नहीं रखा जा रहा है। केंद्रों से आने वाले गेहूं के बोरे अंदर पटाव में रखे जा रहे हैं।
भंडारण निगम के प्रबंधक उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि गोदाम में गेहूं पूरी तरह से सुरक्षित है। बारिश में कहीं भींगने की आशंका नहीं है। शिकोहाबाद स्थित गोदाम के प्रबंधक उत्तम सिंह सोलंकी ने कहा गोदाम की क्षमता तो 24210 मैट्रिक टन की है। गोदाम में करीब 15 हजार एमटी के करीब गेहूं को रखवाया है। डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गेहूं खरीद करने के साथ उसे गोदामों में सुरक्षित रखवा दिया है।