फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को धमकी के बाद खुफिया पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
पाकिस्तान भेजने को विधायक से मांगी 10 लाख की चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मामले में खुफिया पुलिस भी सक्रिय हो गई है। डीजी इंटेलीजेंस ने एसपी सुनील कुमार सिंह से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। है।

भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को सफीतुल्ला एवं नेत्रपाल ने धमकी भरा पत्र दिल्ली से भेजा था। पत्र में पाकिस्तान भेजे जाने के लिए विधायक से छर्रा के मैन चौराहे पर दस लाख रुपये की चौथ देने को कहा था। चौथ न देने पर परिवार के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी गई। मामले में विधायक ने एसपी को जानकारी दी। शुक्रवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पत्र के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के कारण प्रदेश का खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। डीजी इंटलीजेंस ने शुक्रवार देर रात एसपी से मामले की जानकारी की और जिले के इंटेलीजेंस इंसपेक्टर से रिपोर्ट तलब की। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमकी देने वाले लोग कहां के हैं? और कौन हैं? की जांच की जा रही है। पत्र में अंकित मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को विधायक की सुरक्षा के संबंध में भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें