फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं, चाहिए लाखों का ऋण

विज्ञापन
युवक-युवतियां जानकारी नहीं दे सके जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला उद्योग केंद्र में बुधवार को पीएमईजीपी के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग आयोग के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में अधिकांश युवक-युवतियां कार्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। कमेटी ने ऐसे 20 आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

डीएम द्वारा गठित टास्क फोर्स कमेटी में शामिल अधिकारियों ने जिला उद्योग केंद्र में साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के लिए 68 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी अधिकारियों के सवालों पर उलझते नजर आए।

एक महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आई। उसकी कक्षा आठ की मार्कशीट पर जन्मतिथि और स्कूल के नाम पर ओवरराइटिंग हो रही थी। अधिकारियों ने मार्कशीट को फर्जी मानते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। वही कई ऐसे अभ्यर्थी साक्षात्कार देने आए, जिन्हें प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं थी। साक्षात्कार के बाद 35 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार में सहायक आयुक्त अजय त्रिपाठी, एलडीएम एसके खंडेलवाल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी इंद्रपाल सिंह, विकास अधिकारी केबीआई मेरठ उदयवीर सिंह, पॉलीटेक्निक व आईटीआई के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें