फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा में 501 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Thu, 19 Nov 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अछनेरा
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बा अछनेरा स्थित शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 501 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। एक ही परिसर में 501 जोड़ों के विवाह संपन्न होने से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। समारोह में सामूहिक रूप से संपन्न हुए विवाह ने सामाजिक सहभागिता और परस्पर सहयोग की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें