फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज का 50 हजार लोगों ने किया दीदार

Mon, 29 Dec 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो। रविवार को ताजमहल पर उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
आगरा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद रविवार को ताजमहल पर भीड़ उमड़ी। करीब 50 हजार लोगों ने ताज का दीदार किया। देर दोपहर तक प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

इनमें 46,748 पर्यटक ऐसे रहे, जिन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट लेकर प्रवेश किया। इनमें 43,492 भारतीय, 3008 विदेशी, 241 सार्क देशों के और 7 विदेशी संगठन शामिल रहे। एएसआई के नियमों के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगता, इसलिए ऐसे बच्चों की संख्या अलग से रही। सुबह ताजमहल खुलते ही पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतारें लग गईं। देर दोपहर तक दोनों प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें रहीं।
पश्चिमी गेट पर इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहने के कारण ऑनलाइन टिकट लेने में पर्यटकों को परेशानी हुई। मुख्य गुंबद के लिए मस्जिद के पास बैरिकेडिंग लगाकर अलग कतार बनवाई गई। सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से गुंबद में प्रवेश कराया गया, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो। भीड़ के बावजूद ताज परिसर में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि भीड़ की वजह से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। प्रवेश द्वारों पर भी लगातार मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें