फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 5000 लोग एक साथ करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सोरोंजी स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 5 बजे होगा। इसमें पांच हजार लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को योग दिवस सफल बनाने को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी प्रतिभागी सफेद ड्रेस में ही योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। योग क्रियाओं के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने तथा योग के लाभों को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 से 20 जून अमृत योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 21 को कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनवाए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में पॉलिटेक्निक कालेज सोरों, श्री रामप्रकाश सिंह महाविद्यालय सोरों, संत तुलसीदास इंटर कालेज सोरों, भागीरथी इंटर कालेज सोरों, कमला इंटर कालेज बदरिया सोरों, एससीएल इंटर कालेज बदरिया सोरों, उर्मिला अग्निहोत्री कन्या इंटर कालेज सोरों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि छात्र छात्राओं और शिक्षक, शिक्षिकाओं को योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें