फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 गांव बिजली के लिए बनेंगे आदर्श

Wed, 29 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर घर को रोशन करने की दिशा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. (डीवीवीएनएल) ने अनूठी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव की तर्ज पर विभाग भी बिजली के क्षेत्र में आदर्श गांव स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए जूनियर इंजीनियर से लेकर एमडी तक हर अधिकारी एक-एक गांव गोद लेगा। इसके जरिये न सिर्फ बिजली से वंचित गांवों में आपूर्ति पहुंचाने के लिए नेटवर्क विकसित किया जाएगा बल्कि जिन गांवों में पहले से ही आपूर्ति है, वहां व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी राज आने के बाद डीवीवीएनएल मोदी के सपन साकार करने को सक्रिय हो गया है। पीएम ने जिस तरह से अपने सांसदों को हर साल अपने संसदीय क्षेत्र के एक-एक गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास पर जोर दिया है। उसी तरह डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक सत्यवीर सिंह राठौर ने अपने परिक्षेत्र के 21 जिलों के अधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेकर वहां बिजली पहुुंचाने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने को कहा है। ताकि इन गांवों को विद्युत आपूर्ति और ऊर्जा बचत के लिए प्रदेशभर में आदर्श गांव के रूप में स्थापित किया जा सके। पहले चरण में परिक्षेत्र के 500 आदर्श गांव बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम प्रधानों के साथ होगा करार
संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र के एक गांव का नाम जल्द बताने के लिए कहा गया है। इसके बाद चयनित गांवों के प्रधानों के साथ डीवीवीएनएल एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन करेगा। ताकि इस कार्य में प्रधानों की मदद ली जा सके। उनके सहयोग से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को बिना विवाद पूरा किया जा सके। साथ ही बिजली चोरी रोकी जा सके। एमओयू साइन होने के बाद संबंधित गांवों का अध्ययन कर वहां होने वाले विद्युत कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


ये होंगे कार्य
. हर मजरे तक बिजली पहुंचाने को तैयार किया जाएगा नेटवर्क
. सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए संसाधन तैयार किए जाएंगे
. बिजली बचाने को एलईडी बल्ब के प्रयोग पर रहेगा जोर
. लाइन लॉस रोकने को हर घर में लगाया जाएगा मीटर
 
इनको गोद लेने हैं गांव
जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, जनरल मैनेजर, मैनेजिंग डायरेक्टर

इन जिलों के होंगे गांव
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर, रमाबाई नगर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा।

सरकार के हर घर को रोशन करने के संकल्प को पूरा करने के लिए डीवीवीएनएल अपने स्तर पर यह कवायद शुरू कर रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ संपर्क, आपूर्ति में सुधार और बिजली बचत पर जोर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

- सत्यवीर सिंह राठौर, एमडी, डीवीवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें