फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में हत्या: पुरानी रंजिश में 50 साल के ग्रामीण को गोलियों से भूना, गांव में फैली दहशत

Mon, 21 Jun 2021 01:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव वल्हारपुर में रविवार रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। यहां कुछ हमलावरों ने एक ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव वल्हारपुर में रविवार की रात ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या का आरोप गांव के ही राजू नामक युवक पर लगाया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव वल्हारपुर रविवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीण 50 वर्षीय सतीश पुत्र मौजी लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजिश के चलते राजू एवं उसके अन्य साथियों ने सतीश को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। सतीश हरियाणा के पानीपत में रहता था। दो दिन पहले ही दामाद से मिलने गांव आया था। 

आरोप है कि आरोपियों ने सतीश के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसके तीन गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव में ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर इलाका पुलिस सहित आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि गांव वल्हारपुर में रविवार की रात ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें