फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में युवक की जेब काटकर 50 हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। सैंया से बस में सवार होकर रोहता आ रहे युवक कोमल सिंह की जेब काटकर किसी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। बस से उतरने के बाद युवक की इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन जेब काटने वालों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने मलपुरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सैंया थाना क्षेत्र के गांव वीरई निवासी कोमल सिंह रोहता स्थित एक स्कूल में काम करता है। मंगलवार को वह प्राइवेट बस में बैठकर सुरक्षा विहार कॉलोनी रोहता आ रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बस न्यू दक्षिणी बाईपास पर मुड़ी, तो वह गांव बाद के समीप उतर गया। इस दौरान जैसे ही उसने अपनी जेब में हाथ डाला, जेब कटी थी। जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की, लेकिन जेब काटने वालों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कोमल सिंह मलपुरा थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी।
मामले में मलपुरा थाना प्रभारी अवनीश त्यागी का कहना है कि घटना थाना सैंया क्षेत्र की है। इससे पीड़ित को थाना सैंया भेज दिया गया है। पीड़ित यह नहीं बता पा रहा है कि उसकी जेब बस में कहां कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें