फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया में सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। ग्राम बीरई के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रौला में पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात कोहरे के चलते ग्राम बीरई के समीप डस्ट से लदा ट्रौला खड़ा था। तभी धौलपुर की ओर से महाराष्ट्र से केला लेकर आ रही कैंटर ने ट्रौला में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक राविज (30) निवासी ग्राम वेदगांव, हापुड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें