फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली मार्ग पर लगाई 50 बसें, बढ़ाए गए फेरे

Tue, 29 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व पर दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने की संभावना देखते हुए डिपो ने तैयारियां की हैं। मंगलवार से दिल्ली मार्ग पर 50 बसों को लगाया गया है। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इन बसों में दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या होने के कारण बसों में भीड़ है, लेकिन जाने वाली बसें खाली जा रही हैं। चालक व परिचालकों को सवारियां तलाशनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा आदि महानगरों से दिवाली पर्व मनाने के लिए लोगों ने आना शुरु कर दिया है। बुधवार को यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। डिपो के चालक परिचालकों को ड्यूटी निर्धारित की गई हैं। दिल्ली मार्ग पर 15 बसों को बढ़ाया गया और 50 बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह व्यवस्था 10 नवंबर तक रहेगी। इससे पर्व मनाने के लिए आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। हालांकि दिल्ली की ओर से आने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही, जबकि इधर से दिल्ली व अलीगढ़ जाने वाली बसों में चालक व परिचालकों को यात्रियों की तलाश करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें