फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढिलाई बरतने पर ठेकेदार पर 5 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज जोनल कार्यालय में निर्माणाधीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में ढिलाई बरतने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने ठेकेदार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नमामि गंगे और सीएम ग्रिड कार्य पर बैरिकेडिंग करने को कहा। फतेहाबाद रोड पर साॅल्ट कैफे के पास चल रहे काम को दो दिन में और पुरानी मंडी पर चल रहे कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कर यातायात चालू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सीवर लाइन का काम 500 मीटर के पैच में करते हुए करें।
विज्ञापन

गृहकर बकाया पर ट्रांसपोर्ट नगर में चार दुकानें सीलनगर निगम ने हरीपर्वत जोन के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गृहकर बकाया होने पर चार दुकानों को सील कर दिया। सिकंदर लाल पर 54,522 रुपये, केके गुप्ता पर 73,288 रुपये, दयानंद पर 52,743 रुपये और प्रदीप कुमार पर 94,500 रुपये गृहकर बकाया होने के कारण उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ही राधेश्याम, मुन्नी देवी और मनोज कुमार जैन ने मौके पर कुल 2,32,488 रुपये गृहकर जमा कर दिए, जिससे उन्हें सीलिंग से राहत मिल गई। जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने कर अधीक्षक अक्षय कुमार और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। निगम को इस साल 125 करोड़ रुपये राजस्व वसूलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें