फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसों में एक महिला सहित 5 घायल, एक रेफर

Mon, 05 Aug 2024 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में तीन स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल को अलीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन

सहावर के गांव सिरसौल निवासी जसवीर (35) बाइक से रविवार को कासगंज आ रहा था। अमांपुर मार्ग पर उसे मंडी के समीप बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। अमांपुर के लच्छिमपुर निवासी बबलू, वीरेश, जितेंद्र बाइक से कासगंज आ रहे थे। बजीरपुर के निकट नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों घायल हो गए। आजमगढ़ के गांव विंदल नौसरवा निवासी उर्मिला अपने दामाद वीपी सिंह निवासी हरचरनपुर फर्रुखाबाद के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम नरदौली के किला असदगढ़ जा रही थी। विजय नगर पुलिया के समीप वह बाइक से गिर गईं और गंभीर घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उर्मिला व जसवीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें