फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 5.17 करोड़ से बदलेगी गांवों की तस्वीर, टूटी सड़कों से मिलेगी राहत; आसान होगा सफर

Wed, 01 Apr 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरौली अहीर क्षेत्र में 5.17 करोड़ रुपये से पांच किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी और आवागमन पहले से आसान होगा।
 
विज्ञापन
जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों और संपर्क मार्ग को सुदृढ़ करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे पांच किलोमीटर से अधिक लंबाई की विभिन्न सड़कों का नवनिर्माण कायाकल्प कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


अभिनव मौर्य ने कहा कि एएसआर श्यामो बमरौली कटारा से गढ़ी सोना तक सड़क का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा इस्लामपुर से नगला ब्रहा होते हुए विजय मल्हैला तक नई सड़क बनेगी। गढ़ी ठाकुर दास रोड से पीटर्स इंटर कॉलेज यूनिट-दो तक मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है।

बरौली गूजर से ठार पारौली ठार तथा गढ़ी किशन लाल की ठार से गंगाराम तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन सभी मार्गों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें