फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढती की जेब काटकर निकाले 47 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार की सुबह देवी रोड पर एक आढ़ती की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठे शातिर ने उसकी जेब काट ली। जेब में करीब 47 हजार रुपये रखे हुए थे, जब तक आढ़ती को जानकारी हुई तब तक जेबकट साथी के साथ बाइक पर बैठ कर भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला अती निवासी धनीराम की शहर की नवीन गल्ला मंडी में आढ़त है। शनिवार की सुबह वह बाइक से देवी रोड पर अधिवक्ता के यहां टैक्स संबंधी कार्य से आ रहे थे। जीआईसी स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक ने कहा कि उसे कुछ आगे तक छोड़ दें। धनीराम ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवक ने ब्लेड से जेब काटकर उसमें रखी 47 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। युवक राजा का बाग गेट के सामने बाइक को रुकवाकर उतर गया। शक होने पर धनीराम ने जब जेब देखी तो वह कटी हुई थी। रुपये गायब होने की जानकारी होते ही आढ़ती जब तक युवक से कुछ कह पाता वह पीछे से आए साथी की बाइक पर बैठ कर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। पुलिस मामले में जल्द ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें