फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 456 अस्पताल और 150 अल्ट्रासाउंड सेंटर की होगी जांच, स्वास्थ्य विभाग को ये शक; तैयार होगी रिपोर्ट

Sun, 27 Sep 2026 02:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच का रैकेट पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की ओर से अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच के लिए टीम बनाई गई है। टीम जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। 
विज्ञापन
संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में पकड़ा था रैकेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भ्रूण लिंग जांच का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ में आने के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर भी निशाने पर आ गए हैं। इनकी जांच होने के साथ ही पुरानी मशीनों का भी ऑडिट होगा। आशंका है कि गैंग के सदस्य पुरानी मशीनों को खरीदकर भ्रूण लिंग जांच में उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित नगला माकरोल में संस्कार हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच का अंतरराज्यीय रैकेट पकड़ा गया। यहां हरियाणा पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपी बीते दिनों पकड़े। अवैध रूप से अस्पताल संचालित हो रहा था। यहां पर अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद कर उन्हें सील कर दिया गया। हरियाणा और आगरा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को शक है कि रैकेट अल्ट्रासाउंड की पुरानी और खराब मशीनों को खरीदकर उससे भ्रूण लिंग की जांच करता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 456 अस्पताल और करीब 150 रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पंजीकृत हैं। इनकी जांच करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट सेल के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, अपंजीकृत सेल के प्रभारी डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव और डॉ. जितेंद्र लवानियां की टीम बनाई है। 
विज्ञापन


ये अस्पताल और सेंटरों की जांच करेंगे। इसमें इनके लाइसेंस, डॉक्टरों का नाम, अल्ट्रासाउंड मशीन है कि नहीं, कितने अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। मरीजों का विवरण, चिकित्सक का नाम, पुरानी मशीन हटाई है तो वह कहां है इन तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट बनेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें