फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरिया की 44 दुकानों पर छापा, एक लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
खाद्य विभाग का छापा
विज्ञापन
आगरा। मंगलवार को कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 44 खाद विक्रेताओं पर छापा मारा। एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया है जबकि मिलावट की आशंका पर 11 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले में 830 खाद-बीज विक्रेता हैं। जिन्हें जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से लाइसेंस मिला है। एक तरफ यूरिया का कट्टा 266 रुपये का है। लेकिन खाद विक्रेता 500 रुपये तक में बेच रहे हैं। डीएम अरविंद बंगारी के निर्देश पर मंगलवार को दुकानों की जांच की गई। इसमें सिंघल खाद बीज भंडार, जगनेर में अनियमितताएं मिलीं। यहां बिना पॉस मशीनों के खाद बेचा जा रहा था। स्टॉक में 12 बोरियों की हेराफेरी सामने आई। जिला कृषि अधिकारी विनोद भार्गव ने बताया कि लाइसेंस निलंबित किया है। यूरिया, डीएपी व एनपीके में मिलावट की आशंका पर जांच के लिए 11 नमूने लैब भेजे गए हैं।
मंगलवार को 675 टन यूरिया की रैक आगरा आई है। इसे 425 टन खाद विक्रेताओं और 250 टन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को बेचा जाएगा। जिले में 10480 टन यूरिया 76 सहकारी समितियों एवं 603 निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें