फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल चित्रकला में 4329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल चित्रकला में 4329 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा में 389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर 11:15 बजे तक हाईस्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 32100 छात्र-छात्राओं में से 27771 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 4329 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 2662 परीक्षार्थियों में से 2273 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। सचलदल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान भ्रमण पर रहे।
सोमवार को प्रथम पाली में मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सॉज की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से पहुंची। इस पर उप नियंत्रक सुरेश चंद्र राजपूत ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें