फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास नहीं आ रही सरकारी स्कूलों की पढ़ाई, मथुरा में 43 हजार बच्चों ने छोड़ा परिषदीय विद्यालय

Wed, 17 Jul 2019 05:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा जिले के ग्रामीण अंचल और गरीबों को भी अब रास नहीं आ रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 43,702 बच्चे कम हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को चेतावनी जारी की है। माना गया है कि इन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है।शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे रहे मथुरा जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण की स्थिति भी निरंतर बिगड़ती जा रही है।

हालात इस कदर खराब हैं कि अब गरीब अभिभावक भी यहां बच्चों को पढ़ाने में कम ही रुचि ले रहे हैं। नामांकन के विभागीय आंकड़े बताते हैं कि 12 जुलाई तक मथुरा जनपद में छात्र पंजीकरण संख्या पिछले साल के मुकाबले 43,702 कम हो गई है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में 34,183 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 9,519 छात्रों का नामांकन कम है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

निदेशक बेसिक शिक्षा ने 15 प्रतिशत और नामांकन बढ़ाने के आदेश दिए थे, लेकिन जनपद में पिछले साल की नामांकन संख्या को भी कायम नहीं रखा जा सका है। इस स्थिति के चलते पिछले साल के मुकाबले कमजोर नामांकन में मथुरा को प्रदेश के 75 जनपदों में 71वां स्थान मिला है। 

इसमें सुधार के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए को सुधार लाने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि यह हालात वाकई खराब हैं। इससे साफ होता है कि पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर माहौल होता तो प्राइवेट स्कूलों की तरफ इस तरह से दौड़ न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें