फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मामी के साथ धोखा, भांजे ने खाता से निकाले 42 लाख रुपये

Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पीड़ित महिला ने मामले में मैनपुरी पुलिस के तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में एक भांजे ने अपनी मामी से के खाते में जमा कराई गई 42 लाख रुपए की रकम निकाल ली। अब वह पास बुक वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव जैनपुर नागर राजा का बाग निवासी पान देवी ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि तीन साल पहले उन्होंने कस्बा स्थित एक बैंक में भांजे के माध्यम से खाता खुलवाया था। भांजे के माध्यम से ही खाता में करीब 52 लाख रुपया जमा कराए थे। भांजे ने उनके साथ धोखा किया और पासबुक लेकर खाता से करीब 42 लाख रुपया निकाल लिया है।

मंगलवार को जब उन्होंने भांजे से पासबुक मांगी तो उसने पास बुक नहीं दी। कई बार भांजे को फोन भी किया लेकिन उसने नहीं उठाया। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर खाता से निकाला गया रुपया दिलाने व आरोपी भांजे के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें