फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। होली से एक दिन पूर्व फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर में खेत पर बनी झोंपड़ी में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। मृतक के सिर और गले पर धारदार हथियार के निशान थे। प्रथम दृष्टया पुलिस रंजिश में हत्या होना बता रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर निवासी गोपाल (62) पुत्र रामप्रसाद खेत पर सो रहे थे। बुधवार की रात किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खेत से घर न पहुंचने पर किसान का बेटा ओमप्रकाश खेत पर पहुंचा तो पिता को खून से लथपथ देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर गांव के हरीशचंद, अंकित, दाऊजी, भीमसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि पूर्व में आरोपी धमकी देते रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें