फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भाजपा ने सांसद हेमामालिनी पर फिर जताया विश्वास

विज्ञापन
हेमा मालिनी
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर सिने अभिनेत्री सांसद हेमामालिनी ही भाजपा का चेहरा होंगी। पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की भूमि से विशेष लगाव के कारण यहां अपना घर बना चुकीं सांसद हेमामालिनी को भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में मथुरा से ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि उन्होंने पहले ही मथुरा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने खुले मंच से कहा था कि चुनाव लड़ेंगी तो सिर्फ मथुरा से। पार्टी ने भी उनकी भावना को ध्यान रखते हुए उन्हें फिर से मथुरा से लोकसभा चुनाव के लिए चेहरा बनाया है।
विज्ञापन


ब्रज विकास की अधूरी इच्छाएं इस बार होंगी पूरी : हेमामालिनी
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने मथुरा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें मथुरा की जनता की भावना को देखते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि के विकास के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए हैं, अभी कई कार्यं बाकी रह गए हैं। भगवान की नगरी की अभी और सेवा करनी हैं। इसलिए ही वृंदावन में अपना घर बनाया है। वैसे भी अभी तो विकास की यहां शुरूआत हुई है।
विज्ञापन

..
लोकसभा निर्वाचन : 2014
हेमामालिनी को मिले मत : 5.46 लाख
प्राप्त मतों का प्रतिशत : 53.29
जीत का अंतर : 3.30 लाख
पराजित उम्मीदवार : जयंत चौधरी (रालोद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें