फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के छह शिक्षक बिना बताए डेढ़ साल से भी अधिक समय से लापता चल रहे हैं। इन शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों के पते पर नोटिस भेजकर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की जांच पिछले डेढ़ साल से चल रही है। इस जांच के बाद से शिक्षकों में खलबली मची हुई है। इसके बाद से शिक्षकों के लापता होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ साल से छह शिक्षक लापता चल रहे हैं। अब शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्ति निर्णय लिया है।
पटियाली के नगला मोनी पर तैनात शिक्षिका दीप्ति जैन, गंजडुंडवारा के प्राथमिक विद्यालय नगला घवरा पर तैनात शिक्षिका मीना शर्मा, प्राथमिक विद्यालय नगला मूंजा पर तैनात शिक्षिका कंचन गुप्ता, अजीतपुर में तैनात शिक्षिका विनोद, सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गोंद प्रथम पर तैनात शिक्षिका प्रेम प्यारी, व वंदना गुप्ता पिछले लगभग डेढ़ साल से लापता चल रही है। इनके लंबे समय से बिना किसी सूचना के लापता होने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की निर्णय लिया है। सेवा समाप्ति से पहले इन शिक्षकों के बारे में सही जानकारी हासिल करने से पहले नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एक शिक्षिका का पता निकला फर्जी
कासगंज। लापता चल रहे जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजे हैं उनमें शिक्षिका दीप्ति शर्मा का पता फर्जी निकला है। नोटिस भेजे गए पते से वापस लौटकर आ गया है। नोटिस वापस आने के बाद अब यह शिक्षिका संदेह के घेरे में आ गई है।
जिन शिक्षक शिक्षिकाओं को नोटिस भेजे गए हैं वे करीब डेढ़ साल से लापता चल रहे हैं। इनको सेवानिवृत्ति की चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया है। यदि ये शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते हैं या फिर इनके द्वारा नोटिस का उचित जवाब नहीं दिया जाता है तो इनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। अंजली अग्रवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें