मथुरा। जीएम से पहले सोमवार को डीआरएम आगरा ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीआरएम ने सफाई से लेकर यात्री सुविधाएं व कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, उन्होंने गंदगी देख नाराजगी भी जताई। 27 फरवरी को यहां एनसीआर के जीएम का रेलवे जंक्शन का निरीक्षण प्रस्तावित है।
डीआरएम आगरा रंजन यादव सोमवार दोपहर को मथुरा जंक्शन पहुंचे। डीआरएम ने प्लेटफार्म दो, तीन व एक का निरीक्षण किया और प्लेटफार्म दो व तीन पर गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके अलावा बुकिंग हॉल, रिजर्वेशन काउंटर, कैरिज एंड वैगन हट, वेटिंग हॉल, सरकुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम, रनिंग रूम, पार्सल रूम, वीआइपी हॉल, रेलवे फुटओवर ब्रिज सहित कराए जा रहे विकास कार्य देखे।
माना जा रहा है कि 27 फरवरी को एनसीआर के जीएम राजीव चौधरी का रेलवे जंक्शन का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां परखी जा रही हैं। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर केएल मीणा सहित अन्य रेलवे अफसर मौजूद रहे।