फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत किसानों को भी मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
बजट किसान - फोटो : self
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा तो कृषि विभाग की पारदर्शी किसान योजना में पंजीकृत नहीं है। किसानों का डाटा सत्यापन के बाद पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। राजस्वकर्मी पात्र लघु सीमांत किसानों की सूचियां बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला में लघु सीमांत किसानों को 24 मार्च तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाने हैं। जो किसान पारदर्शी योजना में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। राजस्वकर्मी गांव-गांव पहुंचकर पात्र किसानों की सूचियां बना रहे हैं। उनके द्वारा खसरा खतौनी आदि का सत्यापन किया जा रहा है। इससे कोई पात्र न छूट जाए। इन सूचियों को पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है। जिन किसानों का डाटा अपलोड हो जाएगा उनके खातों में 24 मार्च तक पहुंच जाएगा। जो किसान फीडिंग से बच जाएंगे, उन्हें बाद में योजना का लाभ मिलेगा। अब तक 35000 किसानों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। वहीं आगे कम तेजी से किया जा रहा है।
एक नजर में
जिले में कुल किसान - 1.85 लाख
लघु सीमांत किसान लगभग - 1.71 लाख
पोर्टल पर फीड किसानों की संख्या - 35,000
अब तक डाटा संकलित किसानों की संख्या - 80,900
जुटी हैं टीमें, हो रही डाटा एंट्री
योजना के लिए दिन-रात टीमें काम में जुटी हैं। लेखपालों 176 टीमें सत्यापन के कार्य में लगी हैं। वहीं इनके कार्यों के सर्वेक्षण के लिए 25 सेक्टर प्रभारियों को लगाया हैं। वहीं हर ब्लॉक पर 50 कंप्यूटर ऑपरेटर देर रात तक डाटा को अपलोड करने में जुटे हैं। इससे पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पात्र किसानों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। उसे पोर्टल पर अपलोडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। डाटा के सत्यापन के बाद किसानों के खातों में डीबीटी के तहत उनके खातों में मार्च तक भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी, कासगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें