फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की मजबूती से चुनाव जीतेगी प्रसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बूथ की मजबूती से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लोकसभा चुनाव मे ंजीत हासिल करेगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व ही बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा। बूथ जीतो चुनाव जीतो प्रसपा का लक्ष्य है। यह बातें प्रसपा के जिला प्रभारी कुमदेश यादव ने कहीं।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित प्रसपा कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा समाज के हर वर्ग को सम्मान दिलाना प्रसपा का लक्ष्य है।

जिलाध्यक्ष बोटसिंह यादव ने कहा चार स्तरीय व्यवस्था के तहत गांव, ब्लॉक, शहर, जिला में संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। संगठन में सक्रिय और जुझारू लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमित यादव ने कहा किसी भी चुनाव में युवाओं की महती भूमिका होती है। लोकसभा चुनाव में युवाओं की दम पर ही प्रसपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। संगठन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

बैठक में सुदीप गुप्ता को नगर अध्यक्ष कुरावली, विकास यादव को ब्लाक अध्यक्ष मैनपुरी, मुन्ना यादव को ब्लाक कुरावली, शैलेंद्र यादव को विधानसभा क्षेत्र कुरावली अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर रामकुमार यादव, किशन दुबे, सर्वेश गुप्ता, रामवीर सिंह, ब्रजेश कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, जितेंद्र पाल सिंह, अखिलेश यादव, अनुज यादव, प्रदीप यादव मौजूद रहे। संचालन अरविंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें