फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में रूम हीटर का प्रयोग ले सकता है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी से राहत पाने के चक्कर में आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसीलिए सर्दी से बचाव के लिए सतर्कता के साथ उपकरणों का प्रयोग करें। ये उपकरण अंजाने में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। दुकानदार भी इसके बार में जानकारी नहीं देते हैं। सर्दियों में अक्सर हमारे घरों में अंगीठी या रूम हीटर का प्रयोग किया जाता है। इन उपकरणों को खरीदते वक्त हम सभी उनके उपयोगी फीचर्स के बारे में तो पूछते हैं, लेकिन उनके दुष्प्रभावों के बारे में जानने का प्रयास नहीं करते हैं। हमारी ये छोटी सी गलती बहुत बड़ी हो सकती है। बताते चलें कि बंद कमरों में रूम हीटर या अन्य ऊष्मा उत्सर्जक उपकरणों का प्रयोग बहुत ही घातक है।
विज्ञापन


इसके पीछे एक ठोस कारण ये है कि एक ओर जहां रूम हीटर, ब्लोअर या अंगीठी आक्सीजन को जला देते हैं तो दूसरी ओर कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं। ऐसे में अगर कमरा बंद है तो धीरे-धीरे सांस लेने के लिए आक्सीजन ही खत्म हो जाती है। सोते में ही व्यक्ति को आक्सीजन की कमी के चलते बेहोशी आ जाती है और उसकी मृत्यु तक हो सकती है। बच्चों पर आक्सीजन की कमी सबसे अधिक प्रभाव डालती है। इसलिए बंद कमरे में इन उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ऐसे करें उपयोग
अगर आप रूम हीटर या फिर अन्य किसी उपकरण का प्रयोग सर्दी बचाने के लिए करते हैं तो ये ध्यान रहे कि खिड़की या दरवाजा खुला रहना चाहिए। इससे हवा आती रहे और आक्सीजन की कमी न हो। कमरे में एक बाल्टी पानी जरूर रखें, इससे आक्सीजन और नमी बनी रहती है। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि पॉवर स्विच में ही रूम हीटर या ब्लोअर लगाएं। क्यों कि सादा स्विच जल्दी गर्म हो जाती है, इससे आग लगने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे रूम हीटर हो या फिर ब्लोअर सभी से आक्सीजन खत्म होती है। इसलिए बड़ी सावाधनी से इनका प्रयोग करना चाहिए। बंद कमरे में तो इसका उपयोग बिल्कुल न करें।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार, फिजीशियन, जिला चिकित्सालय मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें