फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा नेताओं ने सेक्टर स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की गई। एसएस महाविद्यालय हन्नूखेड़ा में सेक्टर बलारपुर, हन्नूखेड़ा तथा जूनियर हाईस्कूल नगला मितकर में सेक्टर नगला सेमर का सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा बसपा गठबंधन जीतेगा। भाजपा ने किसान, मजदूर, युवाओं के लिए कोई काम नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि सपा सरकार में इंजीनियरिंग कॉलेज, सैनिक स्कूल, नवीन तहसीलें, लोहिया ग्राम विकास योजना, शिकोहाबाद से भोगांव फोरलेन, करहल से कुरावली फोरलेन का काम कराया गया।
विज्ञापन


महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा शासन में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य के लिए काम किया गया। तोताराम यादव, दीप सिंह पाल, सेक्टर प्रभारी संतोष कुमार, रावल सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव प्रधान, ओमशरन यादव, रामशरन यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह यादव, अभिलाख सिंह यादव, महेश सिंह यादव, सुभाषचंद्र यादव, सुघर सिंह, सूरजपाल शाक्य, राजू यादव, छोटेलाल शाक्य, लल्लू सिंह, अतिवीर सिंह मौजूद रहे।

अनूप पांडेय अध्यक्ष बने
कुसमरा। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने नगर निवासी अनूप पांडेय को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। चेयरमैन संजय गुप्ता, प्रदीप तिवारी, पंकज तिवारी, विनय शुक्ला, अजय पालीवाल, ताहिर हुसैन अंसारी, प्रेमचंद मिश्रा, प्रशांत दुबे, अब्दुल शकूर अंसारी, इदरीश वारसी, अनुकूल दुबे, मधुर सेठ, रामकुमार पांडेय, अनुराग यादव, शरद पांडेय, संजीव तिवारी, राकेश शुक्ला, शिवपाल सिंह वैस ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें