फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के वेश में मंदिर भ्रमण को निकले गोदारंगमन्नार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दक्षिण शैली के रंगनाथ मंदिर में चल रहे बैकुंठोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान गोदारंगमन्नार को मंदिर में भ्रमण कराया गया। भगवान राम के वेश में भगवान गोदारंगमन्नार की छवि देखते ही बन रही थी। भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शन के लिए भक्तों में भारी होड़ सी देखी गई।
विज्ञापन


रंगनाथ मंदिर के बैकुंठोत्सव में शुक्रवार की शाम भगवान गोदारंगमन्नार को श्रीराम का वेश धारण कराया गया। राजाराम के वेश में ठाकुरजी को बैकुंठद्वार से निकालकर मंदिर भ्रमण पर ले जाया गया। भ्रमण के बीच ठाकुरजी ने बाराहद्वारी विश्राम स्थल पर विश्राम भी किया।

ठाकुरजी की सवारी के विश्राम के समय भक्तों ने उनकी आरती उतारी। तदोपरांत ठाकुरजी को पुन: गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। संपूर्ण बैकुंठोत्सव के अंतर्गत ठाकुर गोदारंगमन्नार विभिन्न लीलाओं एवं वेशों में भक्तों को दर्शन देंगे। यह परंपरा प्राचीन मान्यताओं की परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें