फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का शनिवार को आखिरी मौका था। इसलिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक रिकार्ड को एमआइएस पोर्टल पर अपलोड करने का दिनभर कार्य कराया गया।
केंद्र सरकार द्वारा नगर निकायों को स्वच्छ बनाने क लिए हर स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जा रहा है। कंपनियों द्वारा किए सर्वे के आधार पर निकायों की रैंकिंग जारी की जाती है। वर्ष 2019 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन जारी होने के कारण नगर निगम के अफसर सक्रिय हो गए थे।
इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण लिए तैयार होने वाले सारे रिकार्ड को एमआइएस पोर्टल पर करने का कार्य शुरू हो गया था। इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण पूरी तरह ऑनलाइन दाखिल किए रिकार्ड के आधार पर होगा। केंद्र सरकार द्वारा नामित सर्वे एजेंसियां एमआइएस पोर्टल पर निकायों द्वारा दर्ज सारे रिकार्ड का सत्यापन करेंगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के अनुसार सर्वे एजेंसी जानकारी व आंकड़ों की सत्यता की पुष्टि के लिए निकाय के अधिकारियों से संपर्क भी नहीं करेंगे। नगर निकायों द्वारा सर्वेक्षण से संबंधित अंतिम आंकड़े 15 दिसंबर तक ही दर्ज किए जा सकेंगे। यही आंकड़े मूल्यांकन के लिए मान्य होंगे।
शनिवार को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का अंतिम दिन था, अत: सुबह ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डाटा अपलोड कराने में जुटे रहे। हालांकि नेट धीमा चलने के कारण कर्मचारी परेशान रहे।
इन बिंदुओं से संबंधित रिकार्ड किए अपलोड
-शहर की सफाई में तैनात कर्मचारी।
-सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों की स्थिति।
-डोर-टू-डोर कलेक्शन।
-सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय की स्थिति।
-स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों के फोटो।
-स्वच्छ प्रोत्साहन समिति की भागेदारी से संबंधित रिपोर्ट।
वर्जन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत डाटा अपलोड करने का कार्य पिछले कई दिनों से कराया जा रहा था। डाटा अपलोड करने का आखिरी दिन था। हमारा पूरा प्रयास है, जल्द पूरा डाटा अपलोड करा दिया जाए।
दलवीर सिंह, जेडएसओ।