मैनपुरी। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अब पुलिस ‘गांव कनेक्शन’ पर भी ध्यान दे रही है। देहात क्षेत्र में भरी अब पुलिस नेटवर्क बनाने में जुट गई है। गांव के सजग लोगों को सूचना दिए जाने में सहयोगी बनाने की मुहिम में जुटी है।
एसपी अजय शंकर राय ने थानाध्यक्षों को शहर के साथ ही ‘गांव कनेक्शन’ पर भी जोर देने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य गांव में होने वाली आपराधिक गतिविधि की भनक लगते ही पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का काम करेगी। इसके लिए पुलिस गांव के सजग लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें ‘गांव कनेक्शन’ में जोड़ा जा सके। इससे पहले भी डिजिटल वालंटियर्स बनाए जाने की मुहिम चल रही है। इसका उद्देश्य अफवाहों पर रोक लगाए जाना है।
‘गांव कनेक्शन’ एक मुहिम है। इसके माध्यम से पुलिस अपराध पर रोकथाम व अराजकतत्वों की गतिविधि पर नजर रखने का काम करेगी। एसपी पहले भी अपराध समीक्षा बैठक आदि के जरिए सभी थानाध्यक्षों को जनता से मधुर संबंध स्थापित करने के निर्देश देते रहे हैं।