फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी लेखपाल के विरुद्ध होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। रिश्वत लेते एक लेखपाल का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में अपने आवास पर बैठा रामनगर क्षेत्र का लेखपाल साबिर हुसैन लेनदेन होने पर ही किसी की जमीन नापने की बात कर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में फोटो स्टेट की दुकान पर लेखपाल पीड़ित से रुपये लेने के बाद गिन रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ तो विभाग में भी खबर लगते ही खलबली मच गई। मामले की जानकारी होने के बाद एसडीएम अशोक प्रताप सिंह ने कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें