फिरोजाबाद। शहर की मलिन बस्तियों और नई आबादी वाले क्षेत्रों के कायाकल्प का नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। महापौर नूतन राठौर ने लखनऊ जाकर नगर विकास मंत्री से मुकालात की। नगर निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों के विकास के लिए तैयार किया 33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सौंपा।
नगर निगम की सीमा में 40 मलिन बस्तियों के विकास का रोडमैप तैयार कर पिछले दिनों महापौर नूतन राठौर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से लखनऊ में मिली। इन बस्तियों के विकास के लिए 33 करोड़, दस लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। मलिन बस्तियों में नाली-खड़ंजा, सड़क आदि के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
रविदास नगर, भीम नगर, प्रताप नगर, आजाद नगर, करबला, टापा कलां, एलान नगर, वाल्मीकि बस्ती, मायापुरी, बासठ, प्रेमपुरा रैपुरा, संतनगर पूरा क्षेत्र, कन्हैया नगर, शांति नगर, सती नगर, मोती नगर, मालवीय नगर, हिमांयुपुर, न्यू आंबेडकर नगर, देव नगर, ठारपूठा, रामनगर, छारबाग, नई बस्ती, दजौजी, नगला विश्नू, मोहल्ला टीला, दुर्गेश नगर, लेबर कालोनी, ताड़ोवाली बगिया, अजमेरीगेट, हबीबगंज, कश्मीरीगेट, नगला गुलरिया, अब्बास नगर, मोमिन नगर, हाजीपुरा, शीतल खां रोड, अशरफगंज सहित नई आबादी वाले कई मोहल्ले शामिल हैं।