फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबेला टीकाकरण घबराए चार बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान के दौरान मंगलवार को मक्खनपुर स्थित परशुराम स्मृति विद्या मंदिर के कक्षा पांचवीं के चार छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई बच्चों की हालत सुधरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के अंतर्गत एएनएम की टीम मक्खनपुर में परशुराम स्मृति विद्यालय में रूबेला और खसरा का टीका लगाने पहुंची थी। उन्होंने करीब 25 बच्चों के टीके लगाए। इसमें कक्षा पांचवीं के यश यादव निवासी नगला भावसिंह को उल्टी होने लगी।

विद्यालय के शिक्षक घबरा गए। टीकाकरण के दौरान अन्य तीन छात्राओं ने भी चक्कर और पेट दर्द की शिकायत की। एएनएम ने चिकित्सीय टीम को सूचना दी। तुरंत ही आकांक्षा, खुशबू को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरए शर्मा ने उपचार किया। बच्चों की हालत बिगड़ने की खबर से अभिभावक भी सरकारी ट्रामा सेंटर में पहुंच गए। विद्यालय में सीएमओ डा. एसके दीक्षित, एसीएमओ डा. अशोक कुमार, डा. प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

कक्षा में एक छात्र यश यादव को पहले से ही बुखार था। उसे इंजेक्शन लगने के बाद उल्टी हो गई थी। अन्य बच्चों से पूछा कि और किसी को दिक्कत तो नहीं है। तीन अन्य बच्चों ने भी अपनी तबीयत खराब बताई इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ से भी जानकारी ली।
विज्ञापन


वैक्सीन से बच्चे बीमार नहीं पड़े हैं। उस विद्यालय में कई बच्चों को वैक्सीन लगाई है लेकिन अन्य क्लासों के बच्चों ने शिकायत नहीं की।
डा. एसके दीक्षित, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें