कासगंज/भरगैन/सोरों/सिढ़पुरा/गंजडुंडवारा/सहावर/मोहनपुर।
जिले भर में नगर एवं कस्बों में जुलूस-ए-मुहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। मस्जिदों को सजाया गया। लोग हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते नजर आए।
अहरौली में जुलूस-ए-मुहम्मदी उत्साह से निकाला गया। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर नगला सैयद, रेलवे क्रासिंग, शांतापुरी में भ्रमण कर वापस मस्जिद पर संपन्न हुआ। हाजी शाकिर हुसैन बरकाती, सगीर अहमद, सलमान, राशिद, अख्तर, हासिम बेग, रफीक अहमद, अदनान, मोहम्मद हनीफ, तुफैल अहमद, आरजू अली, डा. मुबारिक, बंगालीबाबू, शमसुद्दीन, अमीन मियां रहे।
चकइया मस्जिद से बड्डूनगर व अन्य क्षेत्रों में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया जिसमें चेयरमेन प्रतिनिधि समाजसेवी राजवीर सिंह साहू, नुरुल हसन, मदीन रजा, चाहत मियां, रहीस अहमद खान, डा. विलाल, जुबैर खान, चांद बाबू, मुहीब अली, जावेद अंसार, राशिद हुसैन रहे।
बिलराम में कस्बे में भी धूमधाम से जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष अशरफ अली कुरैशी, बुंदू अली, मुनीर अहमद सैफी, मोहम्मद छोटे, सत्तार कुरैशी, गुड्डू, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हसन अब्बासी, शाहिद, शाहनवाज, अशरफ, मुश्ताक, इमरान, आजम खां, हाफिज फैजान आदि मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू कुरैशी, मुन्ना कुरैशी आदि भी जुलूस में शामिल रहे।
गंजडुंडवारा में कमेटी के द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी विभिन्न झांकियो के साथ धूमधाम से निकला गया। पटियाली रोड स्थित कुआं जामा मस्जिद पर पूर्व चेयरमैेन हाजी मुनव्वर हुसैन तथा जमा मस्जिद इमाम कमरूज्जमा खां रजवीं ने जुलूस का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। उप जिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार, दादा रवींद्र, पूर्व चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन, समाजसेवी वसीम प्रधान तारिफ , शमसाद, बाहर मियां, मोहम्मद बन्नी, शमसुद्दीन शेख, मोहम्मद फारूख, अशरफ कुरैशी आफाक बल्लू असीम सक्सेना रहे। जुलूस का स्वागत इफ्तिखार हुसैन, मुशीम, इश्तियाक हुसैन, नदीम, ने पुष्प वर्षाकर जलूस का स्वागत किया। सोहेल राहत, मुकीम, नदीम तथा मोहल्ला आवाजी में तारिक महमूद मोहम्मद आफाक बल्लू, पिंटू, अशरफ कुरैशी आदि चौक सट्टी पर शाहिद हुसैन, शहादत हुसैन, असलम खान, नफीस अहमद, शाहरूख, चौक सट्टी मोहल्ला मंसूर सभासद साहिद पापूलर, मुजाहिद पापुलर, सकील अहमद, वानमंडी तिराहे पर सभासद अजय पाल, अवरार चौधरी, हसनैन अली रहे।
सोरों में जुुुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद से जुुलूस शुरू हुआ। बच्चे रंग बिरंगे परिधान में थे। समाजसेवियों ने बच्चों को बिस्किट व मिठाईयां बंाटी। जुलूस में रियाज अहमद, मोहम्मद चाहत, कमाल हसन, इसरार राइन, आफाक राइन, मोहम्मद फारूख, डा. महमूद खां, मुुुकीश अहमद रहे।
सिढ़पुरा में झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ ऊंट एवं घोडों पर सवार होकर लोग जुलूस में चल रहे थे। जुलूस इस्लाम नगर से शुरु हुआ और कस्बें में जुलूस ने भ्रमण किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष शदाब सिद्दीकी, संरक्षक मुफीद अहमद, हनीफ अलवी, डा. वाहिद, पूर्व अध्यक्ष बब्बन, आरिफ खान, हारून, मजीद अली, साजिद आदि मौजूद रहे।
सहावर में नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने कमेटी सदस्यों को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईद अहमद खां, छूटो मियां एवं इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। जुलूस में ऊंट सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुगीश अहमद खां, सदर कारी महबूब उर्रहमान अंसारी, संरक्षक मुहम्मद इसराईल कुरैशी एडवोकेट, मुईनुद्दीन सैफी, हसीब अंसारी, मुशाहिद अली, सूफी आफताब आलम, मुहम्मद सैफी, परवेज अली खां आदि मौजूद रहे। ग्राम सेवन में प्रधान मुईनुद्दीन खां, मुनाजिर हुसेन, विकार मियां, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद ताहिर, हाजी हसमुद्दीन आदि मौजूद रहे। गढ़का में जुलूस निकाला गया।
अमांपुर में जामा मस्जिद को झालरों और रंग बिरंगी लाइट लगाई गईं। वहीं गुब्बारों व फूलों से मस्जिदों के द्वार सजाए गए। मिलाद की महफिलों में पैगंबर-ए-इस्लाम और इस्लाम धर्म की खासियत का बयान किया गया। चेयरमैन चाँद अली, चाहत हुसैन, मास्टर इब्राहिम, मास्टर हबीब, अंसार फारूकी, छोटे खान पठान, शकील टेलर, युनिश हुसैन, अरबाज, अली हसन मुनीरी सहित आदि कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
मोहनपुर में जुलूस ऐ मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरु हुआ। जुलूस में परवेज अंसारी, इसरार अंसारी, रहीस अहमद, भूरे अंसारी, अली हसन, रवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भरगैन में ईद मीलाद उन-नबी के मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला गया। अब्दुल अलीम हबीबी अत्तारी, तारिक अत्तारी, नूरे खान, रिहान खान, निजाम खान, सैय्यद राशिद अली, महराब खान, डा. राकेब अली, मास्टर नूर आलम खान, आमिर खान, तारिक अनवर आदि मौजूद रहे।
अमन के पैगाम के साथ निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदीे
जलेसर/अलीगंज/जैथरा/मिरहची/मारहरा। मजहब ए इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर कस्बा के हैदर चौक से खानकाह-ए- बरकातिया के सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी एवं सैय्यद शिब्तैन हैदर नूरी की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज कया गया। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुलशन-ए-बरकात पार्क पर जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस का आगाज सज्जादानशीं को फूलों की तोप से सलामी देकर किया गया। पैगंबर के जन्म की खुशियां में डूबे समाज के लोगों ने अपने आका की शान में नारे लगाए। जुलूस में शामिल घोड़ों पर इस्लामी लिबास में बैठे छोटे-छोटे बच्चें जुलूस में मुख्य आकषर्ण का केेंद्र रहे। जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया। सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी ने तकरीर कर जुलूस का समापन किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुबेरी मौजूद रहे।
आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे
मारहरा। जुलूस-ए-मुहम्मदी के दौरान गुलशने बरकात पार्क में सज्जादानशीं सैय्यद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि आज दुनिया में आईएसआई आतंकी संगठन इस्लाम के नाम पर आतंक मचा रहा है। मजहब-ए-इस्लाम कभी किसी का कत्ल करने का हुक्म नही देता। आतंकवादी मुसलमान नही है। उन्होंने आईएसआई मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वही सैयद शिब्तैन हैदर नूरी ने मुल्क से मुहब्बत करने को ईमान का हिस्सा बताया। सुरक्षा में एएसडीएम, क्षेत्राधिकारी सदर गुरमीत सिंह के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा।
अलीगंज कस्बे में भी हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मुहम्मदी को मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े धूमधाम के साथ अंजुमन फिदायाने हुसैन कमेटी की देखरेख में निकाला गया।
अंजुमन फिदा-ए-हुसैन कमेटी द्वारा कस्बे में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज इस्लामिया स्कूल पर जुनेद मियां ने झंड़ी दिखाकर शुरू किया। जो निर्धारित रास्तों से होकर नगर का भ्रमण कर उसी स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में ऊंट, हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा आदि शामिल रहे। नगर के मोहल्ला टपकनटोला अंसारी, कूचादायम खा, नजफअली, मेवातिसान, लुहारी दरवाजा, गंगादरवाजा, शेखमीरा तथा काजी में जुलूस-ए-मोहम्मदी को पहुंचते ही जगह जगह स्वागत फूलों से स्वागत किया गया। जुनेद मियां, रियाज पहलवान, असलम खां, मसरूर अली उर्फ सिवली, मोहसिन खां, जमाल, मिलन, आसिफ उल्ला खां, मुजम्मिल हुसैन, तनवीर, मिलन टेलर, गुड्डू, तारिक, अफरोज, जहीर खां, रहमत अली, आसिफ नियाजी, जावेद, इमरान, दिलसाद, सानू, साबिर आदि मौजूद रहे।
मिरहची में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जुलूस का आगाज ग्राम प्रधान पति सर्वेश उपाध्याय ने किया। जुलूस जिन्हैरा नूरी मस्जिद से हाफिज मोहम्मद वकील एवं केकेएस की शरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस नूरी जामा मस्जिद से शुरू होकर होता हुआ दरगाह सैयद शब्बुदल शाह यानी रहम तमुल्ल अल्लैह से होता हुआ दरगाह पर संपन्न हुआ। सैयद सूफी नसीर अली, रौनक शाह, ओमप्रकाश उपाध्याय, अमरीश सिकरवार, दफेदार खां, सूखे खां हाजी, महरूददीन मेवाती मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, जैथरा में भी जुलूस निकाला गया। सीओे अजय भदौरिया, थाना प्रभारी चमन गोस्वामी, चौकी इंचार्ज नील कमल शर्मा, महेंद्र सिंह के अलावा अशफाक, जब्बार अली, जाकिर, असगर अली, जाकिर पूर्व प्रधान, अवरार, तसलीम, इसरार, सामीन, सब्बू खान, मौहम्मद अशफाक आदि मौजूद रहे।
उधर, जलेसर में भी जुलूस ए मुहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस का आगाज किला स्थिति जामा मस्जिद से मौलाना मेहंदी हसन ने झंडी दिखाकर किया। मौलाना नदीम बरकाती, हाफिज दानिश रजा, हाफिज ऐजाज, शाहिद रजा, हाफिज असलम आदि नात शरीफ पढ़ी। जुलूस में सैयद नजीब बरकाती, मोहम्मद जुबैर, अच्छन खां, राशिद कुरैशी, अकबर खान, मोहम्मद आदिल खान, सलमान कुरैशी, अहमद रजा, यासीन पेंटर, पन्नालाल, संजू रजा, हाजी मुज्जमिल, अब्दुल कलाम अंसारी, जाहिद खान, मुन्ना पहलवान, शाहरुख, मुवीन रजा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को कोतवाली प्रभारी इंद्रेश पाल सिंह, शकरोली प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।