फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई कारखाने में छापेमारी, भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी नादिर अली की देखरेख में मिष्ठान विक्रेता गिर्राज के कारखाने में छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान 12 बोरे स्किम्ड मिल्क पाउडर, 10 किलो माल्टो डेक्सट्रिन, आठ टीन रिफाइंड, सूजी आदि बरामद की गई। इन पदार्थों से तैयार दूध का प्रयोग मिठाई बनाने के लिए किया जा रहा था। टीम ने इन सभी सामान को सीज कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कारखाने से मिठाई के आठ सैंपल लिए। बता दें कि दो दिन पहले भी एक डेयरी पर स्क्म्डि मिल्क पाउडर व संदिग्ध पाउडर का प्रयोग पनीर बनाने में प्रयोग होते मिला था। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेद्र कुमार, एफएसओ सुभाष चंद्र सोनकर, विजय प्रकाश, मंडल के सचल दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ढोलना क्षेत्र में दुकानों से भरे सैंपल
कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढोलना क्षेत्र में भी छापामार कार्रवाई की। टीम ने गौरीशंकर के प्रतिष्ठान से पनीर, हैंज कलेक्शन सेंटर गढ़ी से दूध का सैंपल भरा। वहीं सहावर के चांडी चौराहे पर नवलकिशोर के प्रतिष्ठान से चीनी खिलौने का नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


दुकान बंद कर भागे मिलावटखोर
सहावर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के कस्बे में आने की भनक लगते ही कस्बे में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए। इससे टीम कस्बे में किसी भी दुकान से सैंपल भरने की कार्रवाई नहीं कर सकी। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि दिवाली पर्व पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विभाग ने चार सदस्यीय टीम बनाई है। 27 अक्तूबर से टीम जगह जगह छापामार कार्रवाई करके सेपल संग्रह कर जांच को भेज रही है। अब तक अलग अलग खाद्य पदाथों के 20 सेपल भरकर जांच को भेजे जा चुके हैं।

मुख्य खाद्य संरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मिठाई के कारखाने में दूध पाउडर, माल्टो डेक्सट्रिन, रिफाइंड आदि से दूध तैयार करके मिठाई बनाई जा रही थी। दूध में इन पदाथों को मिलाना अपमिश्रण की श्रेणी में माना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें