फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी विहार के विकास का खाका आज होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। पटना पक्षी विहार के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए आज खाका तैयार किया जाएगा। ‘अमर उजाला’ ने ‘विकसित हो पटना पक्षी विहार’ अभियान चलाया। इसके चलते कई सामाजिक संगठनों ने भी आवाज बुलंद की और पक्षी विहार के विकास के लिए मांग की। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते अब पक्षी विहार के विकास के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आज तहसील जलेसर में पटना पक्षी विहार के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। पक्षी विहार प्रशासन-राजस्व टीम की संयुक्त बैठक के बाद पक्षी विहार में कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके बाद स्थानीय प्रकृति और पक्षी प्रेमियों से बात कर प्रस्तावों को तैयार किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी प्रेरणा सिंह ने दी।

पक्षी विहार के विकास को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पटना के ग्राम प्रधान सुधेंद्रपाल सिंह, रिंकू ठाकुर, अजीतपाल सिंह और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जलेसर उद्योग व्यापार मंडल ने पक्षी विहार के विकास की मांग की। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति, अजीत प्रताप सिंह, भाकियू भानू के मंडल महासचिव लखन यादव, रिंकू ठाकुर, मनोज कुमार, महेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम जलेसर प्रेरणा सिंह ने बताया कि अभी तक अन्य कार्यों की व्यस्तता के चलते पटना पक्षी विहार की ओर ध्यान नहीं दे पाए थे। मगर अब हर हाल में पटना पक्षी विहार के सुंदरीकरण किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को वन विभाग और तहसील टीम संयुक्त रुप से बैठक कर मंथन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें