खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। चोरों ने सोमवार रात तीन स्कूलों के साथ एक मैरिज होम के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान हजारों की नकदी के साथ लाखों कासामान भी चोरी हो गया। कालेज प्रबंधन ने तहरीर दी है।
एसजीएम इंटर कालेज खैरगढ़ का ताला तोड़कर कालेज के अंदर से एलईडी, इन्वर्टर, यूपीएस और अलमारी का ताला तोड़कर तीन हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पूरे अभिलेखों को फेंक दिया। इसके पास संचालित प्रभात पब्लिक स्कूल से दो कंप्यूटर के सीपीयू, अलमारी में ही रखी करीब बीस हजार की नकदी तथा पास में संचालित हो रहे एक मैरिजहोम से सिलाई मशीन को चोरी कर ले गए हैं।
चोरों ने इसके बाद एसबीएल इंटर कालेज का ताला तोड़ने के बाद कालेज के अंदर लगाने के लिए लाए गए छह नए सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर के साथ सात सौ रुपया नकदी को चुराया। चोर कालेज में बजाए जाने वाले दस किलो ग्राम बजनी घंटा तक ले गए। तीन कालेज, एक मैरिजहोम में चोरी की घटना के बाद एसओ गंगासरन राजपूत ने सभी स्थानों पर जांच पड़ताल की।