फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गलियों में रात भर रही बूटों की गूंज

विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
कासगंज। बदमाशों और ग्रामीणों की मुठभेड़ के बाद नगला नरायन एवं भरसौली में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के चेहरे पर खौफ साफ साफ दिखाई दिया। रविवार को रातभर गांव की गलियों में पुलिस गश्त करती रही। गांव में बूटों की आवाज थी तो क्षेत्रभर में हूटरों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

भरसौली जंगल और नगला नरायन में शनिवार की रात बदमाशों के तांडव के बाद से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। इसके बाद भी ग्रामीणों क दहशत कम नहीं हुई। ग्रामीणों ने रात जागकर काटी। उन्हें डर है कि पकड़े गए बदमाश अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके साथी फिर से वारदात को अंजाम न दे दें। पुलिस ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाती रही। ग्रामीण भी रात भर जगार करते रहे। आसपास के ग्रामीण भी रात को रतजगा करते देखे गए। इधर ग्रामीणों को भरोसा देने के लिए रात और दिन में अलग अलग पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी ने फिलहाल स्थायी रूप से डेरा डाल लिया है। शाम होते ही पुलिस और पीएसी के जवान गांव की गलियों में घूमने लगे। अंधेरा होते ही पुलिस ने आस पास के खेतों तक गश्त किया। ग्रामीण अभी भी दहशत में दिखाई दे रहे हैं।
चारों तरफ दहशत
कासगंज। रविवार की रात ढोलना के कई गांव में दहशत का शोर सुनाई दिया। भरसौली में रात्रि 3 बजे डरे सहमें लोगों ने शोर मचाया कि बदमाश आ गए। नगला नरायन में गश्त कर रही पुलिस भरसौली पहुंची, वहां कोई भी बदमाश नहीं मिला।
विज्ञापन

बदमाशों से राज उगलवाने की कोशिश
कासगंज। पुलिस ने बदमाशों से और भी राज उगलवाने की कोशिश की है। बदमाशों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बिहार के गया सहित दिल्ली में भी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने दूसरे प्रदेशों से भी बदमाशों का आपराधिक इतिहास जानने की तैयारी की है।
वर्जन
पुलिस ने फरार बदमाश और कार चालक की तलाश को टीमें गठित की हैं। टीमें बरेली, शाहजहांपुर एवं बदायूं जिले में पहुंची। यहां बदमाशों के ठिकाने तलाश किए, लेकिन अभी तक फरार साथी का कोई सुराग नहीं लगा है। -गनेश चौहान ढोलना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें