फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बदमाशों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
घायल बदमाशों की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगला नरायन में पुलिस और ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों बदमाशों को जेल प्रशासन ने जेल में रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जिला अस्पताल से उनको आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भरसौली एवं नगला नरायन में वारदात को अंजाम देकर भागरहे दो बदमाशों की ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी। इससे दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल मे इलाज कराने के बाद जेल मे दाखिल करने के लिए पहुंची लेकिन रास्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई। जेल में बदमाशों के दाखिल होने के बाद जेल के चिकित्सक ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया। चिकित्सक ने बदमाशों की हालत को देखते हुए जेल में रखना उचित नहीं समझा। चिकित्सक की सलाह के बाद जेल प्रशासन ने बदमाशों को जेल में रखने से मना कर दिया। इसके बाद थाना पुलिस बदमाशों को फिर से जिला अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों बदमाशों को आगरा ले जाया गया।
बदमाशों के नाम और पहचान
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में जिला बदायूं थाना हजरतपुर के गांव गड़िया निवासी अनीस पुत्र बल्ले व जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव कंकरखेड़ा निवासी मोहब्बत पुत्र जानकी शामिल हैं। बदमाशों के कब्जे से चुराए गए 16600 रुपये एवं जेवरात बरामद किए गए हैं। वहीं फरार हुए बदमाश का नाम दानिश और ड्राइवर का नाम तनवीर बताया है।
विज्ञापन

घायल ग्रामीण का अलीगढ़ में चल रहा इलाज
कासगंज। नगला नरायन में बदमाशों की गोली से घायल ग्रामीण हरवीर का इलाज अभी भी अलीगढ़ में चल रहा है। बदमाशों की फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई थी।
- दोनों बदमाशों को जेल में दाखिल करने के लिए भेजा था। जेल चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें अस्वस्थ माना। बदमाशों को आगरा रेफर किया गया है। गनेश चौहान, थाना प्रभारी ढोलना।
- पुलिस द्वारा जेल लाए गए दोनों बदमाशों कोहालत काफी खराब थी। उनको इलाज की जरूरत थी। जेल में उचित इलाज नहीं हो सकता था। इसलिए बदमाशों को जेल मे नहीं रखा गया। - लक्ष्मीनरायन दोहरे, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें