फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं से देश को बड़ी अपेक्षा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ब्रजप्रांत का छात्रा सम्मेलन का आयोजन द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें छात्राओं से देश सेवा व सामाजिक कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आरपी सिंह, पर्वतारोही शिवांगी पाठक, महापौर नूतन राठौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

डीएम ने कहा कि युवाओं से देश को काफी अपेक्षाएं हैं। छात्राएं आगे बढ़ें और सामाजिक कार्यों में सहभागिता करें। पर्वतारोही शिवांगी ने कहा कि उन्होंने दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास की ताकत और माता-पिता द्वारा दिए हौसले से माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की। कहा कि छात्राएं संकल्प के साथ देश के उत्थान को आगे बढ़ें।
विज्ञापन


सबसे कम उम्र की फिरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर ने कहा कि आत्मविश्वास किसी भी कार्य को पूरा करने की ताकत देता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं राजनीति में आए। दिल्ली विश्विद्यालय की छात्रसंघ संयुक्त सचिव ज्योति चौधरी ने कहा कि एबीवीपी ही एक मात्र ऐसा संगठन है, जो छात्र हित के लिए कार्य कर रहा है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे रही हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला, अरुणिमा सिंघा, शिवानी से प्रेरणा लें। एबीवीपी ने देर शाम नगर में जुलूस निकाला, जिसमें वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
विज्ञापन



इस दौरान प्रांत मंत्री योगेंद्र वर्मा, मीनू धनगर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरन सिंह, पल्लवी यादव, गुंजन पंडित, प्रिया गुप्ता, आस्था, रानी गुप्ता, शिवानी शर्मा, ऋचा, नेहा मिश्रा, प्रदेश सहमंत्री विकास यादव, वरुण माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें