फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाली बहन के केस में पैरोकारी कर रहे भाई पर फायरिंग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान हो जहर खाकर अपनी जान देने वाली बहन के केस की पैरोकारी करने वाले भाई पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस ने इस मामले को झूठा बता कर आरोपी युवक के साथ पीड़ित को भी शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मथुरा की एक कालोनी निवासी युवक का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले युवक आए दिन उसकी बहन से छेड़छाड़ करते थे। इससे परेशान होकर उसकी बहन ने वर्ष 2015 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवक ने पड़ोसी युवक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को कई माह तक जेल में भी रहना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।

इसी के चलते मंगलवार की देर शाम जब वह स्कूटी से वृंदावन आ रहा था तभी पीएमवी पालीटेक्निक के समीप आरोपी और उसके साथी ने उसे रोक लिया और उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल बचा। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित युवक ने आरोपी को फंसाने के लिए फायरिंग का नाटक रचा है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो वहां किसी ने भी गोलियों की आवाज नहीं सुनीं। स्कूटी पर जो गोली का निशान है वह भी हमले की घटना को झुठला रहा है। दोनों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें