फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- हड़ताल पर रहे जिले के अधिवक्ता, तहसील-कचहरी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर ही सोमवार को जिले के अधिवक्ता काम से विरत रहे। हड़ताल के चलते वादकारियों को बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा। अधिवक्ताओं ने सभा करके कहा अधिकारों के हनन को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों नहीं करना पड़े। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं को धारा 34 में मिले अधिकारों को खत्म किए जाने के विरोध में कामबंद हड़ताल की। अधिवक्ता ओपी अग्रवाल ने कहा अधिवक्ताओं को मिले अधिकारों में कटौती किया जाना गलत है। बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष नृपति सिंह यादव ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने का हक सभी को दिया है। एडवोकेट के एक्ट 34 को लागू रखा जाए।

शिवराज सिंह यादव, राजेश तिवारी एडवोकेट, मोहम्मद अख्तर,गजेंद्र बघेल एवं डा. सुधीर सिंह यादव, यतीश यादव, इश्तियाक अली ने भी एक्ट 34 लागू करने की मांग की। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जाहर सिंह यादव और संचालन महासचिव भरत सिंह यादव ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भारती,कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, सहसचिव शीबा खान, अतुल यादव, केके राजपूत, सुधीर यादव, उमेश ओझा, कौशल राठौर, प्रवीन यादव शामिल थे।
विज्ञापन


सभा के बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपा। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें